nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : 13वें BRICS 'अर्बनाइजेशन फोरम' की गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुरुआत की। दो दिन के इस फोरम में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान और UAE सहित ब्रिक्स देशों के मंत्री, सीनियर अधिकारी और शहरी विकास के जाने-माने एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं।
‘सिटीज फॉर पीपल: ब्रिक्स कोऑपरेशन फॉर इन्क्लूसिव ऐंड रेजिलिएंट अर्बन फ्यूचर्स’ थीम पर आयोजित इस फोरम में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, टिकाऊ विकास , जलवायु परिवर्तन और शहरी इन्फ्रा जैसी चुनौतियों पर चर्चा हुई। भारत चौथी बार इस फोरम की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2013 में नई दिल्ली, 2016 में विशाखापत्तनम और 2021 में वर्चुअल आयोजन हुआ था। शुरुआती सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह फोरम वैश्विक विकास अजेंडे में शहरी मुद्दों को प्रमुखता से रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। अर्बन डिवेलपमेंट में सचिव श्रीनिवास काटिकिथला ने कहा कि यह फोरम सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने का प्रभावी मंच रहा है।


