ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोदीनगर में ई-पंजीकरण प्रक्रिया के खिलाफ बैनामा लेखकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना दिया। लेखकों ने कार्यालय का ताला नहीं खोलने दिया। मांगें पूरी न होने तक रजिस्ट्री कार्य ठप रखने की चेतावनी दी गई है। यह विरोध प्रदर्शन गुरुवार को सुबह नौ बजे शुरू हुआ।

demonstration by deed writers in tehsil against e registration registry work stalled

n NBT न्यूज, मोदीनगर : ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में बैनामा लेखकों ने गुरुवार को तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय का ताला नहीं खोलने दिया गया। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रख रजिस्ट्री कार्य ठप करने की चेतावनी दी। सुबह करीब नौ बजे बैनामा लेखक रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने गेट पर ही आंदाेलन का बैनर लगाकर धरना दिया।