री-डिवेलपमेंट में देरी पर उपाध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलल ने शहर के चौराहों के पुनर्विकास में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए चौराहों के लिए तत्काल वित्तीय बोली खोलने और वर्क ऑर्डर जारी करने का निर्देश दिया है। तय समय सीमा में सभी चौराहों पर काम शुरू होना चाहिए।

gda vice president expresses anger over redevelopment delay scolds officials

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : शहर के 6 प्रमुख चौराहों के री-डेवलपमेंट (सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास) प्रॉजेक्ट में हो रही देरी को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और इंजीनियरिंग विंग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। शहर को जाम मुक्त और खूबसूरत बनाने के लिए कुल 7 चौराहों का चयन किया गया था, लेकिन अब तक एक ही चौराहे पर काम शुरू कराया गया है। इस पर जीडीए वीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए चौराहों के लिए बिना देरी के तत्काल फाइनैंशियल बिड खोली जाए और जल्द वर्क ऑर्डर जारी किया जाए। वीसी ने कहा कि तय समय सीमा में सभी चौराहों पर धरातल पर काम दिखना शुरू हो जाना चाहिए।