रॉन्ग साइड दौड़ रहे पीएसी वाहन ने बाइक सवारों को कुचला

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोरखपुर के गीड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नौसढ़ से राजघाट पुल के बीच पीएसी की एक गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी। इस गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

gorakhpur wrong side pac vehicle crushed two bike borne youths family protested

nNBT न्यूज, गोरखपुर: गीडा क्षेत्र में नौसढ़ से राजघाट पुल के बीच गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोप है कि बाढ़ बचाव प्रशिक्षण में लगी पीएसी की गाड़ी ने रॉन्ग साइड में दौड़ते हुए बाइक में टक्कर मारी थी। इससे नाराज परिवारीजनों ने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

राजघाट नदी किनारे बाढ़ बचाव प्रशिक्षण के लिए पीएसी की टीम डेरा डाले है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कि टीम की एक गाड़ी उल्टी दिशा से नदी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शहर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बहरामपुर निवासी अमित निषाद (22) और अमरूद मंडी निवासी राज निषाद (17) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति संभाली।