गुड़गांव-फरीदाबाद रोड की मरम्मत शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनबीटी में खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी ने संबंधित एजेंसी पर सख्ती की है। सड़क के उखड़े हिस्सों को जल्द ठीक किया जाएगा। हजारों वाहन चालकों को धूल और गड्ढों से निजात मिलेगी। विभाग कार्य की नियमित निगरानी करेगा। स्थानीय लोगों ने पहले सख्ती की मांग की है।

gurgaon faridabad road repair begins impact of nbt news pwd takes action

n NBT न्यूज, गुड़गांव

उखड़ी पड़ी गुड़गांव-फरीदाबाद रोड को लेकर NBT में खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी हरकत में आ गया है। सड़क की खराब हालत और लोगों को हो रही परेशानी को लेकर उठे सवालों के बाद पीडब्ल्यूडी ने संबंधित एजेंसी पर सख्ती की है। जिसके चलते सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले इस सड़क के कई हिस्सों को मरम्मत के नाम पर उखाड़ कर छोड़ दिया गया था। विभाग के अनुसार, सड़क निर्माता कंपनी तारकोल की किल्लत का हवाला दे रही था। जिसको लेकर इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को धूल, गड्ढों और खराब रास्ते का सामना करना पड़ रहा था। मामला सामने आने और खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने सड़क मरम्मत कार्य का संज्ञान लिया। जानकारी के अनुसार, टोल का संचालन कर रही कंपनी को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सड़क की मरम्मत में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और जल्द से जल्द खराब हिस्सों को ठीक किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर विभाग पहले ही सख्ती दिखाता तो सड़क की यह स्थिति नहीं होती। वहीं, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा और कार्य की नियमित निगरानी भी की जाएगी।