‘परमा एकादशी का व्रत रखने से मिटते हैं पाप’

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में परमा एकादशी का पर्व मनाया गया। भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की। व्रत रखने से ज्ञात-अज्ञात पाप मिट जाते हैं। शास्त्रों में एकादशी व्रत का महत्व बताया गया है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने भक्तों को व्रत का महत्व समझाया। यह व्रत सभी के लिए कल्याणकारी है।

parama ekadashi vrat know how to erase sins and get the grace of lord vishnu lakshmi

nNBT न्यूज, गाजियाबाद : परमा एकादशी पर भक्तों ने भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि शास्त्रों में लिखा है कि एकादशी व्रत को करने से ज्ञात-अज्ञात सभी पाप मिट जाते हैं।