n NBT न्यूज, रेवाड़ी: गांव सीहा के ऐतिहासिक प्राचीन बाबा रामस्वरूप सरोवर की सूरत संवारने के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रवक्ता हरिंद्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों यहां आए मंत्री राव नरबीर ने मंदिर के महंत नरोत्तम दास और ग्राम पंचायत के आग्रह पर तालाब को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया था। वन विभाग को प्रदेश सरकार से काम शुरू करने के निर्देश मिल गए हैं।


