n NBT न्यूज, मुरादनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के 12 साल पूरे होने पर हिसाली व ग्यासपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने चलाया स्वच्छता अभियान। विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल सेवा , सुशासन और विकसित भारत बनाने की ओर ठोस कदम उठाये गए। उन्होनें कहा कि हमें अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देना होगा। यदि हम सभी स्वच्छ वातावरण बनाएंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा। ब्लाॅक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम विश्व के पटल पर सम्मान से लिया जाता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनेश त्यागी, राहुल त्यागी, सहायक विकास अधिकारी अमित कुमार, विनोद यादव, एडीओ जाकिर अली, मनोज कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


