n NBT न्यूज गाजियाबाद
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ( सुभास पार्टी ) के कार्यालय पर गुरुवार को अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के बताए मार्ग पर चलते हुए लोगों में राष्ट्र भक्ति की चेतना जगाने का संकल्प लिया। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आबिद बेग, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, अनिल श्रीवास्तव, सोनू जाटव, सत्येंद्र यादव, दीपक पाल, रिंकू प्रजापति, रोहित कश्यप, नसरुद्दीन मलिक, विवेक राणा, अक्षय कुमार, दीपक वर्मा, संजय कुमार, विकास आदि ने भी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि अर्पित की।


