निवेश करने पर दिया अच्छा रिटर्न, फिर 6 बार में ठगे "19 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 19 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने पहले थोड़े पैसे का मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता। इसके बाद अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली गई। जब पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

19 lakhs cheated in online trading money swindled by promising good returns case registered in cyber crime police station

nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन निवासी शख्स से 18.90 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने 50 हजार रुपये निवेश कराकर ट्रेडिंग शुरू कराई। इसके बाद 55 हजार रुपये रिटर्न देकर विश्वास जीता। फिर एक महीने तक अलग-अलग छह खातों में रकम ट्रांसफर करा ठगी को अंजाम दिया। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ तो मामले में विनय कुमार ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी देखी। ठगों ने संपर्क कर ट्रेडिंग करने पर अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा दिया। वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाने के बाद उन्होंने निवेश करना शुरू किया। शातिरों ने सबसे पहले 50 हजार रुपये निवेश कराए, बदले में 55 हजार रुपये मुनाफे के साथ रिटर्न किए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया। फिर उन्होंने दो जनवरी से दो फरवरी तक अलग-अलग छह बैंक खातों में 18,90,556 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में उन्हें रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में 13 जून को केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें