विडियो बनाकर ठेके से वसूलते थे रंगदारी, पति-पत्नी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में पुलिस ने एक शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को समाजसेवी बताकर हर महीने दस हजार रुपये की मांग करते थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई शिकायत के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है।

faridabad husband wife arrested for extorting money from liquor shop by making videos

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

थाना मुजेसर पुलिस ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50) और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों खुद को समाजसेवी बताकर शराब ठेकेदार पर दबाव बनाते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी हर महीने 10 हजार रुपये की मांग करते थे।

रेकमेंडेड खबरें