बीएलओ आज से जाएंगे घर-घर, SIR की तैयारी पूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

आज से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी लेंगे। वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएलओ की ट्रेनिंग भी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीसी के साथ समीक्षा की।

blo will go door to door to improve voter list sir preparations complete

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया सोमवार से जिले में शुरू हो रही है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आज से घर-घर जाकर वोटर्स से बात कर जानकारी प्राप्त करेंगे और वोटर लिस्ट की अशुद्धियों को दूर करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएलओ की ट्रेनिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने भी रविवार को विडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी के साथ एसआईआर की प्रगति को लेकर समीक्षा की। फरीदाबाद की तरफ से डीसी आयुष सिन्हा ने अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तय समयावधि में काम को पूरा करने के निर्देश दिए।

वीसी के बाद डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी ईआरओ, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व एसआईआर की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस महत्वपूर्ण काम में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और सभी गतिविधियों को गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा अंतिल, एसडीएम त्रिलोक चंद, डॉ. हनी बंसल, मयंक भारद्वाज, एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी नवीन कुमार, सिटी मैजिस्ट्रेट अंकित कुमार सहित कई अधिकारी रहे।

रेकमेंडेड खबरें