फर्जी परचेज ऑर्डर से 53 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में फर्जी परचेज ऑर्डर के जरिए 53 लाख रुपये के सामान की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पांचवें आरोपी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी को सामान बेचकर ली गई राशि बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया गया है।

53 lakhs cheated with fake purchase order fifth accused arrested 11 lakhs recovered

n NBT न्यूज, पलवल : फर्जी परचेज ऑर्डर से 53 लाख रुपये के सामान की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच पांचवें आरोपी के अरेस्ट किया है। सामान बेचकर ली गई राशि को आरोपी के कब्जे से बरामद करने के लिए को रिमांड लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलप्ति सभी आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

गांव ततारपुर स्थित सीएमआर ग्रीन टेक्नाॅलजी लिमिटेड कंपनी के एजीएम नरेश कुमार ने साल 2024 में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में कहा बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का प्रतिनिध बनकर कुणाल शर्मा व प्रिया शर्मा ने फर्जी ईमेल आईडी से कंपनी को परचेज ऑर्डर भेजा। परचेज आर्डर के झांसे में आकर कंपनी ने आरआर लॉजिस्टिक्स के ट्रकों में 53 लाख 65 हजार 760 मूल्य सामान भेज दिय। आरोपियों ने धर्मकांटे फर्जी पर्चियां बनाकर किसी अन्य अज्ञात स्थान पर सामान को उतरवा लिया और पैसे नहीं दिए। थाना गदपुरी ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह के एक महिला सहित 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी स्क्रीन और ठगी के पैसों से खरीदे गए लैपटॉप, एक लाख रुपये बरामद कर जेल भेज दिया।

इसी मामले में फरार चल रहे दिल्ली के कापसहेडा निवासी ताज मोहम्मद को अब गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी तथा माल बेचकर हिस्से में आए 11 लाख रुपये बरामद करने के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें