n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीबीएसई 12वीं के नतीजों को लेकर ऊहापोह के बीच पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के दाखिले भी फंसे हुए हैं। हर साल जून में दाखिले की कवायद शुरू होती थी, लेकिन इस साल आवेदन भी शुरू नहीं हो सके हैं। स्टेट मेडिकल काउंसिल और अलायड ऐंड हेल्थ केयर काउंसिल के अधिकारियों की मानें तो बिना सीबीएसई के नतीजे जारी हुए अगर प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी तो बाद में इसे लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ओटी टेक्निशन, लैब टेक्निशन और फिजियोथेरेपी समेत अलायड ऐंड हेल्थ केयर से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए पैरामेडिकल कॉलेजों में दाखिले की कवायद जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई में ही शुरू हो सकेगी।


