कॉलोनियों के लोगों ने मंत्री से लगाई गुहार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में दुर्गा बिल्डर की जमीन पर बनी कॉलोनियों पर खतरा मंडरा रहा है। इन कॉलोनियों के करीब तीन हजार परिवार प्रभावित हो सकते हैं। लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मदद की गुहार लगाई है। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

colonies built on durga builders land in crisis thousands of families troubled appeal made to minister

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : दुर्गा बिल्डर की भूमि पर विकसित कॉलोनियों पर संकट के बादल मंडराने के बाद आशियाने बचाने के लिए लोगों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है। इस एरिया में रहने वाले कुछ समाजसेवी रविवार की सुबह यहां के लोगों को 10 बसों में बैठा कर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे, जहां लोगों ने मंत्री को अपनी समस्या बताकर समाधान की गुहार लगाई। मंत्री ने जिला जिला नगर योजनाकार (एन्फोर्समेंट) के अधिकारियों से इस बारे में बैठक कर उचित निर्णय लेने के लिए कहा। इस कार्रवाई के दायरे में दीपावली कॉलोनी और पंचशील कॉलोनी सहित आसपास की कई बस्तियां आएगी। करीब तीन हजार परिवार इस कार्रवाई से प्रभावित हो सकते हैं।

रेकमेंडेड खबरें