विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दूषित भोजन वैश्विक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। रासायनिक और जैविक प्रदूषण के कारण प्रतिदिन लाखों लोग बीमार पड़ रहे हैं और हजारों की मौत हो रही है। रिपोर्ट बताती है कि 2021 में खाद्यजनित मौतों में 73 प्रतिशत के लिए आर्सेनिक , सीसा और कीटनाशकों जैसे रासायनिक प्रदूषक जिम्मेदार थे। भारत और चीन सबसे अधिक प्रभावित देशों में हैं। जलवायु परिवर्तन और एंटीबायोटिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया भी खतरा बढ़ा रहे हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों पर इसका असर सबसे गंभीर है। खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी नियंत्रण उपाय लागू करने की तत्काल आवश्यकता है। -दत्तप्रसाद शिरोडकर, ईमेल से


