तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डबुआ थाना क्षेत्र में 17 नंबर चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

faridabad speeding truck drags youth 50 meters tragic death

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

डबुआ थाना क्षेत्र में 17 नंबर चुंगी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात ये है कि टक्कर मारने के बाद चालक करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इसके चलते मृतक का शव पहियों के बीच में फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

पुलिस को दी शिकायत में जीतू ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का निवासी है और वर्तमान में डबुआ कॉलोनी स्थित त्यागी मार्केट में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 13 जून की रात करीब 12:30 बजे वह अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ मोटरसाइकल पर सवार होकर अनखीर गांव की ओर जा रहे थे।

जब वे 17 नंबर चुंगी चौराहे के पास पहुंचे तो गुटखा लेने के लिए रुके। इसी दौरान 3 नंबर पुलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सुरेश को टक्कर मार दी। ट्रक चालक उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। ट्रक के पिछले पहियों के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमाॅर्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें