कृषि भूमि बेचने का सौदा कर 49 लाख रुपये हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक महिला से कृषि भूमि बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी हुई है। शांति और उनके तीन बेटों पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेने के बाद बैनामा नहीं कराया और न ही रकम लौटाई। महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ghaziabad 49 lakh fraud in agricultural land deal case registered against four

nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने चार लोगों पर कृषि भूमि बेचने का सौदा कर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो बैनामा करा रहे हैं और न ही रकम लौटा रहे हैं। मामले में घूकना मरियम नगर निवासी एकता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर नंदग्राम थाने में शांति, उसके बेटे कुलदीप व अमित कुमार और संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में एकता ने बताया कि उन्होंने और पति सतेंद्र ने शांति व उनके बेटों से तीन बीघा कृषि भूमि का 53.68 लाख रुपये में सौदा तय किया। आरोपियों ने उनसे 49 लाख रुपये ले लिए। बैनामा के लिए उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन उठाने बंद कर दिए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें