nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र के बंजारा चौक के पास मीट की दुकान पर पहले नॉन वेज लेने के विवाद में दो ग्राहकों में विवाद हो गया। इसमें एक ग्राहक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने में दुकानदार भी घायल हो गया। घटना नौ जून की है। मामले फुरकान मलिक ने विजयनगर थाने में शाहिद अली के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
शिकायत में फुरकान मलिक ने बताया कि नौ जून को वह फिरोज बिहारी की दुकान पर कीमा लेने गए थे। कुछ देर बाद वहां शाहिद अली भी नॉन वेज लेने पहुंचा और वह पहले सामान मांगने लगा। उन्होंने विरोध कर दुकानदार से पहले सामान मांगा। आरोप है कि इस बात पर शाहिद ने उनके साथ गालीगलौज की और धारदार हथियार(बुग्दा) से उनके ऊपर हमला कर दिया। तभी दुकानदार फिरोज बीच बचाव में आया तो हथियार उसके हाथ में लग गया, जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।


