ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

होडल में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 वर्षीय विपिन की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

hodal tractor coming from wrong direction crushed two friends on bike 20 year old youth died

n NBT न्यूज, होडल : नैशनल हाइवे पर गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते हैं दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 20 साल विपिन निवासी दीघोट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव दीघोट निवासी नारायण सिंह ने शिकायत में बताया कि, उसके दो लड़के हैं, जिसमें बड़ा बेटा विपिन 20 वर्ष हैं। शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे उनका बेटा विपिन अपने गांव निवासी दोस्त अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर होडल जा रहे थे। जब वह दोनों गांव मित्रोल में स्थित साता विकास कंपनी के पास पहुंचे तो गलत दिशा में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इसके बाद दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

रेकमेंडेड खबरें