सीएसआर फंड से संवरेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नीति जारी की है। इसके तहत विशेष सीएसआर सेल बनेगा। कंपनियां विश्वविद्यालय के कोष, इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्र कल्याण में निवेश करेंगी। इससे विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण होगा। एआई, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। यह नीति कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के तहत पात्र कंपनियों को जोड़ेगी।

infrastructure to be upgraded in lucknow university with csr fund new policy released

n NBT न्यूज, लखनऊ। एलयू ने उद्योग जगत और कॉरपोरेट घरानों के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए पहली विस्तृत 'सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) नीति' जारी की है। कार्य परिषद से पास इस नीति के तहत संस्थान में एक विशेष 'सीएसआर सेल' बनाया गया है। इसके जरिए कंपनियां सीधे विश्वविद्यालय के बंदोबस्ती कोष, बुनियादी ढांचे और छात्र कल्याण योजनाओं में पारदर्शी तरीके से निवेश कर सकेंगी।

वीसी प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि नीति का मुख्य उद्देश्य कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के तहत पात्र कंपनियों को जोड़ना है। इससे विवि के इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा और एआई, सेमीकंडक्टर्स, ग्रीन एनर्जी, साइबर सुरक्षा व स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान को बल मिलेगा।

रेकमेंडेड खबरें