NBRI ने पेटेंट की हल्दी की नई तकनीक

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ स्थित एनबीआरआई ने हल्दी में मौजूद करक्यूमिन की असरकारिता बढ़ाने वाली एक नई तकनीक का भारतीय पेटेंट प्राप्त किया है। यह तकनीक करक्यूमिन को छोटे कणों में तोड़कर शरीर में इसके अवशोषण को कई गुना बढ़ाएगी। इससे गट हेल्थ सुधरेगी और डायबीटीज व कमजोर इम्यूनिटी जैसी बीमारियों में मदद मिलेगी।

nbris new turmeric technology patented curcumin efficacy to increase many times

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: CSIR-नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट NBRI ने हल्दी में मौजूद करक्यूमिन की असरकारिता बढ़ाने वाली नई तकनीक का भारतीय पेटेंट हासिल किया है। करक्यूमिन इम्यूनिटी बढ़ाने और सूजन कम करने वाला मुख्य तत्व है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर प्राकृतिक रूप में करक्यूमिन को बहुत कम मात्रा में ही अवशोषित कर पाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए NBRI के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीएन सिंह की टीम ने नैनोफॉर्मूलेशन तैयार किया है। इसमें करक्यूमिन को बेहद छोटे कणों में तोड़ दिया जाता है। NBRI निदेशक अजीत कुमार शासनी के अनुसार यह फॉर्मुलेशन पूरी तरह हर्बल और फूड-ग्रेड है। इसमें कोई धातु या सिंथेटिक केमिकल नहीं है। नई तकनीक से करक्यूमिन का अवशोषण कई गुना बढ़ेगा। इससे गट हेल्थ सुधरेगी, डायबीटीज और कमजोर इम्यूनिटी जैसी बीमारियों में मदद मिलेगी। NBRI अब उद्योगों से साझेदारी कर इसे सप्लीमेंट और हर्बल दवाओं में लाने की तैयारी में है।

रेकमेंडेड खबरें