पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

नवभारतटाइम्स.कॉम

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे राजभवन का घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। एनएसयूआई ने सरकार पर पेपर लीक को लेकर विफलता का आरोप लगाया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

nsui protest against paper leak clash with police demand for education ministers resignation

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : नीट, लेखपाल और यूपी एसआई समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, राष्ट्रीय सचिव प्रणव पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए राजभवन घेराव के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेज दिया, जहां से उन्हें शाम को रिहा किया गया। विनोद जाखड़ ने सरकार पर पेपर लीक को लेकर विफलता और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

रेकमेंडेड खबरें