अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की कवायद पर पूरी दुनिया की नजर है। लेकिन ट्रंप का रवैया सबको चिंता में डाल रहा है। एक तरफ ट्रंप दावा करते हैं कि युद्ध खत्म हो रहा है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति उनकी हर घोषणा से इनकार कर रहे हैं। दूसरी तरफ हिजबुल्लाह और इस्राइल के बीच हमले पूरे क्षेत्र में शांति की कवायद को पलीता लगा रहे हैं। हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और इस्राइल की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बड़ी बाधाएं हैं। तेल की कीमतों में नरमी ने संकेत दिया है कि दुनिया स्थिरता चाहती है। अब जरूरी है कि अमेरिका और ईरान धैर्य पूर्वक शांति स्थापित करने की प्रभावी पहल करें।
सुशील दुबे, लखनऊ


