APK फाइल भेज फोन किया हैक, "6.85 लाख निकाल लिए

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी एक बुजुर्ग से गैस बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी की गई। शातिरों ने एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर लिया। इसके बाद कॉल फॉरवर्ड कर बुजुर्ग के खाते से 6.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

phone hacked by sending apk file rs 685 lakhs duped from elderly person

nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

वसुंधरा निवासी बुजुर्ग से गैस बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखा 6.85 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किया। कॉल फॉरवर्ड करके ठगी को अंजाम दिया। ठगी का पता चलने पर बुजुर्ग ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

शिकायत में वसुंधरा निवासी हरिशचंद्र सक्सेना ने बताया कि चार मई को उनके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर मेसेज आया कि आपका बिल अपडेट नहीं है। बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट नहीं करने की बात कही तो शातिरों ने एक लिंक भे। बुजुर्ग का कहना है कि फाइल खोलने पर मोबाइल हैक हो गया और कॉल फॉरवर्डिंग हो गईं। इसके बाद उनके बैंक खाते में से दो बार में 6,85,336 रुपये निकाल लिए गए। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि मामले में 13 जून को केस दर्ज कर लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें