n NBT न्यूज, लखनऊ : मुंशीपुलिया स्थित एक निजी स्टूडियो में कवयित्री साक्षी तिवारी के एकल काव्य एवं शायरी शो का आयोजन किया गया। काव्य पाठ के दौरान साक्षी तिवारी ने प्रेम, मानवीय संवेदनाओं, राष्ट्रभाव और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अपनी चुनिंदा रचनाओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जब उन्होंने अपनी मशहूर पंक्तियां-'भले मेरे पीछे जमाना पड़ेगा, मगर तुम बुलाओ तो आना पड़ेगा, अभी मुस्कुराने का मन तो नहीं है, तुम्हारे लिए मुस्कुराना पड़ेगा।" पढ़ीं, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर ज्ञान प्रकाश आकुल, कुलदीप कलश, एकता भारती, श्रद्धा पांडेय, सौरभ जायसवाल मौजूद रहे।


