छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जूलरी किया साफ

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। मकान मालिक जब सुबह उठा तो दरवाजा खुला मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

thieves entered through the roof and made off with lakhs in cash and jewelry in faridabad

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : डबुआ थाना क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक सुबह उठकर नीचे पहुंचा और घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन कुशवाहा ने बताया कि वह गाजीपुर उत्तम नगर, नियर राम वाटिका, डबुआ में परिवार सहित रहते हैं। 12 जून की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात के समय घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगाया गया था। 13 जून की सुबह जब वह उठकर नीचे आए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला।

घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली मिली तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी के लॉकर में रखे 8 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बालियां, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा सात जोड़ी चांदी के बिछुए गायब थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सीढ़ियों से नीचे उतरकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें