n NBT न्यूज, लखनऊ: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश ओलिंपिक असोसिएशन ( यूपीओए ) ने एक शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। असोसिएशन के सभागार में हुई सभा में असोसिएशन के महासचिव डॉ आनंदेश्वर पांडेय ने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा ने 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।


