n NBT न्यूज, गुड़गांव : गुड़गांव यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रैजुएशन और इंटीग्रेटेड कोर्सों में सीटों के हिसाब से कई गुना अधिक आवेदन आए हैं। 15 जून दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रही। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अनुसार, सोमवार दोपहर 12 बजे तक सबसे अधिक आवेदन बीबीए एलएलबी (इंटीग्रेटेड) कोर्स में आए हैं। इस कोर्स में 715 आवेदन मिले हैं। बीकॉम इन ग्लोबल में 709 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में 480 आवेदन प्राप्त हुए। बीएससी इन मैथमेटिक्स विद डेटा साइंस में 365, एमबीए इंटीग्रेटेड में 389 व बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज इन ट्रैवल एंड टूरिज्म में 298 आवेदन मिले हैं। बीए योगा में 298, बीएससी ऑनर्स इन क्लिनिकल साइकॉलजी में 201, एमसीए इंटीग्रेटेड में 207, बीएससी एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया में 208 आवेदन मिले हैं। वहीं शहर के कॉलेजों में भी हजारों की संख्या में आवेदन मिले हैं।


