जल्दी के चक्कर में रेलवे ट्रैक को बनाया शॉर्टकट, मौत का डर नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। मुरैना में हुई चार मौतों के बाद भी सबक नहीं लिया गया। दिल्ली-पलवल रेल खंड पर रोजाना हजारों यात्री शॉर्टकट के लिए ट्रैक पार करते हैं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ऐसी ही खतरनाक तस्वीरें दिखीं।

जल्दी के चक्कर में रेलवे ट्रैक को बनाया शॉर्टकट, मौत का डर नहीं

Bhola.Pandey

@timesofindia.com

n फरीदाबाद : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को ट्रेन से कटकर मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत की घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन कोई सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहा है। दिल्ली-पलवल रेल खंड पर रोजाना हजारों यात्री अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। सुबह के पीक आवर्स के दौरान इस रेल मार्ग के स्टेशनों पर जो नजारा दिखता है, वह किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा है। NBT संवाददाता ने सोमवार को जब फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की पड़ताल की तो तस्वीरें हैरान करने वाली सामने आईं। ये हाल तब है जब पिछले पांच साल और पांच महीने में फरीदाबाद से होडल तक 1704 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से जान जा चुकी है।

रेकमेंडेड खबरें