Major Action Against Traffic Rule Violators In Rewari 683 Challans Issued
रेवाड़ी में कार्रवाई, 683 चालान काटे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
रेवाड़ी पुलिस ने 8 से 14 जून तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न, लेन चेंज उल्लंघन और बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई। कुल 683 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने यह जानकारी दी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई।
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: बीती 8 जून से 14 जून तक जिला पुलिस की तरफ से ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 683 वाहन चालकों के चालान काटे गए।