n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए पुलिस का अभियान जारी है। डीसीपी क्राइम हितेश यादव के नेतृत्व में ड्राइव के दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी लोग बिना वैध कागजात के गुड़गांव में रह रहे थे।
सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने निर्माण स्थलों और झुग्गियों में अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, जिनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें एक एजेंट के जरिए भारत भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

