कॉलेज में छात्र की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। कार चालक समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। गौरव के झगड़े में मदद के लिए समीर मौके पर पहुंचा था। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

college student murder another accused arrested 7 in custody so far

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 27 मार्च को रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार चालक समीर खान (19) को गिरफ्तार किया है। समीर को उसके दोस्त गौरव का झगड़े को लेकर फोन आया था। इसके बाद वह अपनी कार में हिमांशु और गौरव को लेकर मौके पर पहुंचा था। घटना के समय समीर ही कार चला रहा था।