अवैध पार्किंग से अस्पताल के बाहर एंबुलेंस फंसी

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के जिला अस्पताल में अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। मंगलवार को ओपीडी और इमरजेंसी के पास खड़े वाहनों के कारण एक एंबुलेंस फंस गई। इससे मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने में दिक्कत हुई। अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार को बेसमेंट में ही पार्किंग कराने के सख्त निर्देश देने की बात कही है।

noida illegal parking traps ambulance outside district hospital patient faces difficulty

n NBT न्यूज, नोएडा : जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी के आसपास अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अस्पताल परिसर और मुख्य मार्गों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण मंगलवार को एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिससे मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि ओपीडी, इमरजेंसी और प्रवेश द्वार के आसपास दोपहिया और चार पहिया वाहन मनमाने तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं। इससे अस्पताल परिसर में अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

जिला अस्पताल के सीएमएस अशोक झा ने बताया कि अस्पताल के बेसमेंट में पार्किंग बनाई गई है। अगर उसके बाद भी कहीं और वाहन खड़े हो रहे है तो ठेकेदार से इस चीज कर बातचीत कर सख्त आदेश दिए जाएगे की बेसमेंट में ही वाहनों को पार्किंग कराया जाए।