सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए ने शुरू की कारपूल मुहिम

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए ने एक नई कारपूल मुहिम शुरू की है। इसका उद्देश्य ईंधन बचाना, ट्रैफिक कम करना और प्रदूषण को नियंत्रित करना है। यह पहल प्रधानमंत्री के साझा परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित है। आरडब्ल्यूए एक डिजिटल ग्रुप बनाएगा। निवासी अपने यात्रा मार्ग और समय की जानकारी साझा करेंगे।

sector 105 rwas carpool campaign save fuel reduce pollution

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-105 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने ईंधन बचत , ट्रैफिक कम करने और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से कारपूल मुहिम शुरू की है। यह पहल प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और साझा परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित बताई जा रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे रूटों पर नियमित रूप से यात्रा करने वाले निवासियों को एक साथ सफर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए एक विशेष डिजिटल या व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा, जहां लोग अपने यात्रा मार्ग और समय की जानकारी साझा कर सकेंगे।