रिटायर्ड मेजर ने अब पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, मांगा न्याय

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

सिविल लाइंस में एक रिटायर्ड मेजर ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। उन पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत गलत चालान काटने और दुर्व्यवहार का आरोप है। पूर्व सैन्य अधिकारी चाहते हैं कि चालान रद्द हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी।

retired majors wrong challan plea for justice from police commissioner allegation of misbehavior

n NBT रिपोर्ट, सिविल लाइंस

साइबर हब एरिया में एक सप्ताह पहले रिटायर्ड मेजर का ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में गलत तरीके से चालान किए जाने के आरोप को लेकर मंगलवार को कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी पुलिस कमिश्नर से मिले। उन्होंने शिकायत में कहा कि रिटायर्ड मेजर के साथ गलत चालान के साथ-साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने मांग की कि चालान रद्द किया जाए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बताया गया कि इस मामले को लेकर रिटायर्ड अधिकारी पहले डीसीपी ट्रैफिक को भी शिकायत दे चुके हैं, इस मामले की जांच एसीपी ट्रैफिक ने की थी। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में रिटायर्ड मेजर हिमेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के दौरान मशीन में उनकी रीडिंग सामान्य आई थी। उस समय उनके साथ उनकी बेटियां भी थीं, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिचय देने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं, मामले को लकेर एसीपी ईस्ट ट्रैफिक मंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।