सीवर ओवर फ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पुराना हैबतपुर गांव में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर है। मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कई बार शिकायत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

greater noida sewer overflow fills main road of old haibatpur village with dirty water increasing peoples troubles

n NBT न्यूज़, ग्रेटर नोएडा : पुराना हैबतपुर गांव की मुख्य रोड पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान है। सड़क पर नालियों व बारिश के बाद जलभराव हो रहा हैं। जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत दी है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आने वाले पुराने हैबतपुर गांव में काफी संख्या में परिवार रह रहे है,लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं हैं। आरोप है कि गांव की सड़कें अनदेखी के कारण खराब हो रही है।