छुट्टी के बाद स्कूलों की घंटी बजी,कम आए बच्चे

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले। पहले दिन सरकारी स्कूलों में सफाई की समस्या रही। छात्रों की उपस्थिति केवल 30 प्रतिशत दर्ज की गई। कई शिक्षक जनगणना ड्यूटी पर थे। शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें टॉफी दी। नई गतिविधियों की जानकारी दी गई। पढ़ाई सामान्य रूप से शुरू नहीं हो सकी।

schools reopened after holidays but fewer children attended heat and census duty cited as reasons

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को क्लास शुरू हो गई है। लंबे अंतराल के बाद खुले सरकारी स्कूलों में साफ़-सफाई न होने के कारण दिक्कत रही है। इसके बाद स्कूल में पहुंचे स्टाफ ने पहले सफाई और झाडू का कार्य करने के बाद क्लास शुरू की है। पहले दिन छात्रों की उपस्थिति 30 प्रतिशत ही दर्ज की गई। कई अभिभावकों ने बढ़ती गर्मी और खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

कई स्कूलों में बाहर से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर झाड़ू तक लगवाई है। जिसके बाद बच्चों के प्रार्थना शुरू हो सकी है। मंगलवार को स्कूल आए बच्चों का शिक्षकों ने टीका लगाकर स्वागत किया। कई स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों को टॉफी, चॉकलेट देकर उन्हें स्कूल की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कराई है। वही, पहले दिन छात्रों को सत्र की नई गतिविधियों की जानकारी दी गई। वहीं, कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम दिखाई दी है, जिसके कारण पढ़ाई सामान्य रूप से शुरू नहीं हो सकी। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन के द्वारा अधिक्तर सरकारी स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों को जनगणना ड्यूटी में लगाया गया है, ऐसे में कई स्कूलों में शिक्षक नदारद दिखाई दिए। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल खुले है, पहले दिन सभी बच्चों का स्वागत शिक्षकों ने किया है।