n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : सेक्टर-3 में जर्जर पानी की पाइपलाइन को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। निवासियों का आरोप है कि करीब 15 वर्ष पुरानी पाइपलाइन अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और बार-बार फटने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर बसने के समय डाली गई पाइपलाइन अब अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। वहीं अंकित शर्मा का कहना है कि कई स्थानों पर पाइपलाइन को पर्याप्त गहराई पर नहीं डाला गया, जिसके कारण वह पानी का अधिक दबाव सहन नहीं कर पाती और बार-बार लीकेज की समस्या उत्पन्न होती है। नरेंद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टरवासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरके यादव ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। इसी कारण आए दिन पाइपलाइन फटने और लीकेज की घटनाएं सामने आ रही हैं।

