n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राज्य कर विभाग में 200 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादले की अंतिम तारीख को राज्यकर आयुक्त डॉ.नितिन बंसल ने सैकड़ों की संख्या में राज्य कर अधिकारियों का तबादला कर दिया। विभाग में तबादला नीति के तहत ट्रांसफर करने की तारीख 15 जून तक बढ़ा दी गई थी।
तबादलों में सचल दल इकाइयों, कर निर्धारण खण्डों, पंजीयन प्रकोष्ठों और टैक्स ऑडिट शाखाओं में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए जिलों और जोनों में भेजा गया है। कई अधिकारी जो पहले लखनऊ, कानपुर, गाज़ियाबाद, मेरठ और वाराणसी की सचल इकाइयों में तैनात थे, उन्हें अब सहारनपुर, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर और अन्य जिलों के खंड कार्यालयों में भेजा गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को पंजीयन प्रकोष्ठों में भी तैनाती दी गई है, जिससे रजिस्ट्रेशन आधारित कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी।

