n NBT न्यूज, गुड़गांव : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में छात्रों और शिक्षकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां होंगी।
जिले के सरकारी स्कूलों में भी योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रदर्शन, जागरूकता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। वर्तमान में बदलती जीवनशैली संबंधी बीमारियों और तनाव के बीच योग एक प्रभावी उपाय है।

