पिछड़ों में पैठ बढ़ाएगी भाजपा

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

भाजपा अब पिछड़ों के बीच अपनी पैठ मजबूत करेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में ओबीसी समाज के सम्मेलन होंगे। सभी पिछड़ी जातियों को एक मंच पर लाकर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर काम होगा।

bjp to increase penetration among backward classes through special campaign

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा अभियानों और संवाद के जरिए पिछड़ों के बीच पैठ बढ़ाएगी। पार्टी बताएगी कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछड़ों के लिए क्या किया? प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजन किए जाएंगे। वहीं, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान के जरिए भी घर-घर तक पहुंचेगी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के लक्ष्मण ने पदाधिकारियों के साथ इस बाबत मंथन किया।

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने संगठन के ढांचे को धार देने की बात कही। इसके तहत जिला, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ओबीसी समाज के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

समाज के सभी पिछड़े और वंचित वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। बैठक में ओबीसी समाज की सभी जातियों को एक साझा मंच पर लाकर संगठन को मजबूती देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।