n NBT न्यूज, चकरपुर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को चकरपुर क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान लाइसेंस प्राप्त भूमि पर 13 अवैध कमर्शल प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया गया। लंबे समय से इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी। डीटीपी एन्फोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों को तोड़ा गया है।
कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की ओर से 14 मई 2026 को पारित आदेश के तहत की गई है। कोर्ट ने एक दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान डीटीपी एन्फोर्समेंट को हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 3-बी और 10 के तहत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोर्ट के निर्देशों के बाद विभाग ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की योजना तैयार की और मंगलवार को अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-29 पुलिस बल तैनात रहा।

