दिल्ली-बिहार से कॉल कर बोल रहे...मेरे सवालों का जवाब दो

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में मतदाता सूची को ठीक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन और भारत निर्वाचन आयोग ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लेकिन, इस हेल्पलाइन पर दिल्ली और बिहार से भी कॉल आ रही हैं। इससे स्थानीय मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

calls to gurgaon helpline from delhi bihar problems arising in voter list correction

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) शुरू हो चुका है। शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन और भारत निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर पर नई समस्या आ रही है। अपने सवालों का जवाब ढूंढते-ढूंढते दिल्ली और बिहार के लोग गुड़गांव के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर रहे हैं। स्थानीय मतदाताओं की मदद के लिए बनाई गई हेल्पलाइन पर दूसरे राज्यों से मतदाताओं से जुड़े मामलों से संबंधी कॉल आने से कई समस्याएं हैं।इससे हेल्पलाइन ऑपरेटरों पर दबाव बढ़ गया है। वहीं, कई बार गुड़गांव के लोगों को लाइन व्यस्त मिलने या लंबे समय तक इंतजार करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

हेल्पलाइन से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार उनके पास केवल अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े रिकॉर्ड और लॉगिन की सुविधा है। दूसरे विधानसभा क्षेत्रों या अन्य राज्यों के मतदाताओं की जानकारी उनके पास नहीं होती। ऐसे में वे संबंधित क्षेत्र के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह देते हैं। इससे उनका समय भी जाया हो रहा है। गुड़गांव जिले के हेल्पलाइन नंबर पर बादशाहपुर, सोहना या पटौदी से भी संबंधित कॉल आ रहीं हैं।