वसूली के आरोप की निष्पक्ष जांच की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद नगर निगम की जनसुनवाई में एक व्यक्ति ने उस पर लगे वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उसने कहा कि बोर्ड बैठक में उस पर अवैध दुकानें लगवाने और वसूली करने का आरोप लगा था। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया। जनसुनवाई में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं।

demand for impartial investigation of extortion charges in ghaziabad nagar nigam voice raised in public hearing

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को एक व्यक्ति ने उस पर लगे वसूली के आरोपों की जांच कराने की मांग की। उसने नगर आयुक्त से कहा कि बोर्ड बैठक में उसका नाम अवैध दुकानें लगवाने और वसूली करने के आरोप लिया गया था। पर उसका कहना है कि वह किसी तरह की वसूली नहीं करता है। उसने जनसुवाई में मांग की है कि अगर कोई व्यक्ति वसूली कर रहा है तो उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने नगर निगम अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बता दें कि हाल में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद राजीव शर्मा ने घंटाघर सब्जी मंडी में अवैध रूप से लगने वाली दुकानों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग अतिक्रमण कराकर दुकानें लगवाने में शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने कासिम और मामा नाम के व्यक्तियों का भी उल्लेख किया था।

वहीं, संभव जनसुनवाई में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सिविल विभाग की 4, स्वास्थ्य विभाग की 3, कर विभाग की 2, जल विभाग की 2, अतिक्रमण से जुड़ी 2 और उद्यान विभाग की 1 शिकायत शामिल रही। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।