n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : करीब दो महीने पहले साइबर हब में आयोजित शो में महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के दखल के बाद DLF फेज-2 पुलिस ने स्टैंडअप कमिडियन प्रणित मोरे और गुड़गांव के वेब डिवेलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल को हुए शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया से विडियो हटाने के लिए संबंधित प्लैटफॉर्म को भी पत्र लिखा गया है।

