विनेगर, चटनी के आठ सैंपल भेजे

नवभारतटाइम्स.कॉम

जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने विभिन्न निर्माण इकाइयों और थोक विक्रेताओं से विनेगर, चटनी, मिक्स अचार, रेड चिली सॉस और ब्लैक बीन्स सॉस के सैंपल लिए। इन सभी आठ सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

food safety department sends eight samples of vinegar and chutney for testing

n NBT न्यूज, ग्रेनो : जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भी प्रोसेस्ड फ्रूट एंड वेजिटेबल उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने सैंपल निर्माण इकाइयों एवं थोक विक्रेताओं से लेकर जांच के लिए लैब में भेजे है। सहायक खाद्य आयुक्त 2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता ने दादरी में श्री बृज फूड साइंस प्राइवेट लिमिटेड से मिक्स अचार एवं रेड चिली सॉस का 1-1 सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं रितु सक्सेना की टीम ने बिसरख में गुप्ता स्टोर से विनेगर एवं चटनी का 1-1 नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती ने सेक्टर इकोटेक 6 स्थित तत्वाहिलस प्राइवेट लिमिटेड से ब्लैक बीन्स सॉस का एक नमूना लिया।