बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग, दिया ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव इंडस्ट्रियल असोसिएशन ने बिजली की समस्याओं को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता से मुलाकात की। एसोसिएशन ने बिजली फॉल्ट ठीक करने में देरी और आपूर्ति बहाली में लगने वाले समय पर चिंता जताई। उन्होंने अपग्रेडेशन और मेंटिनेंस स्टाफ को अलग रखने का सुझाव दिया। एसोसिएशन ने गुड़गांव में नोडल कार्यालय बनाने की मांग की।

gurgaon industrial area electricity problems solution gia submits memorandum

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर गुड़गांव इंडस्ट्रियल असोसिएशन (GIA) के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के मुख्य अभियंता पीके चौहान से मुलाकात की। समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग पर ज्ञापन भी सौंपा। GIA अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि मानेसर सहित अन्य इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली फॉल्ट ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने में देरी होती है, इससे नुकसान होता है। उन्होंने अपग्रेडेशन और मेंटिनेंस स्टाफ को अलग रखने का सुझाव दिया। समाधान के लिए गुड़गांव नोडल कार्यालय बनाने की मांग उठाई। GIA के पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला ने निष्क्रिय पोल और कंडक्टर हटाने का मुद्दा रखा, जबकि महासचिव संजीव बंसल ने रोजका मेव 220 केवी सबस्टेशन का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। मुख्य अभियंता पीके चौहान ने बताया कि सब स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और भूमिगत केबल फॉल्ट खोजने वाली मशीन भी जल्द उपयोग में लाई जाएगी।