n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट
गौड़ सिटी 2 के 11वें एवेन्यू में मंगलवार ऑनलाइन कंपनी से काम के लिए बुक की एक महिला मेड से फ्लैट मालिक पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में आक्रोशित मेड ने अपनी अन्य महिला साथियों को एवेन्यू के बाहर बुलाकर हंगामा किया है। साथ ही फ्लैट मालिक के खिलाफ शिकायत पुलिस से भी की है।
जानकारी के अनुसार गौड़ सिटी 2 के 11वें के टावर ई में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन एप के जरिए कामकाज के लिए एक महिला मेड को अपने घर पर बुलाया था। महिला के मेड संध्या ने कुछ देर काम करने के बाद कार्य करने से इनकार दिया है, साथ ही घर से जाने लगी। पुलिस के मुताबिक फ्लैट मालिकन ने महिला मेड का फोटो खीचने कर एप पर अपलोड करने की बात बोली। ऐसे में फोटो लेने के लिए प्रयास किया। इस पर महिला मेड से फोटो से लेने से इनकार करते हुए जाने की बात बोली। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। महिला मेड से फ्लैट मालकिन पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद उसने सुबह के समय एवेन्यू के बाहर हंगामा किया और डायल 112 पर शिकायत दी है। बिसरख कोतवाली एसएचओ ने बताया कि फ्लैट में काम करने के लिए ऑनलाइन बुलाई गई मेड ने एक फ्लैट मालकिन से फोटो लेने को लेकर विवाद हुआ था। महिला मेड ने लिखित शिकायत दी है, जिस पर जांच करके एक्शन लिया जाएगा।

