n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
पल्ला थानाक्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में मुख्य गवाह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता की मां ने कोर्ट में होने वाली आगामी गवाही को प्रभावित करने और केस को कमजोर करने की नीयत से अपनी बेटी को दोबारा बहला-फुसलाकर अगवा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलपत इलाके की रहने वाली शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 13 जून को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जाते समय वह अपने साथ घर में रखे लगभग 40 हजार मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार कैश भी ले गई है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ पहले भी अपराध हो चुका है। इस संबंध में पल्ला थाने में पहले से एक पॉक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज है, जिसमें मनीष और मोहित नाम के दो युवक मुख्य आरोपी हैं। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में गवाही बदलने के लिए अगवा कर चुका है।

